जान्ह्वी के बाद छोटी बहन खुशी ने भी सबके सामने खोल कर रख दिये शरीर के यह अंग, पोस्ट हुई जम कर वायरल

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी इस दुनिया को सालों पहले अलविदा कह गईं। उनके जाने की खबर ने हर किसी को सदमा दे दिया था। हालांकि उनकी दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर फैंस के बीच अक्सर चर्चा में छाई रहती हैं। जान्हवी कपूर ने तो फिल्मों में एंट्री कर ली है और कई रोल्स भी निभा लिए हैं। हालांकि खुशी कपूर जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने वाली हैं। वो बहुत जल्द फिल्म द आर्चीज में नजर आएंगी।
खुशी कपूर अभी तक फिल्मों या सीरीज में नजर आईं नहीं हैं लेकिन उनकी भी जबरदस्त फैन फालोइंग हैं। खुशी कपूर अपने घर की लाडली बेटी हैं लेकिन फैंस के सामने उनका बोल्ड और बिंदास अंदाज ही नजर आता है। खुशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी गॉर्जिशयस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं जो इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं।
खुशी की तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार
खुशी कपूर जान्हवी की तरह ही बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं। अब हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें बड़ी बहन जान्हवी को भी टक्कर दे रही हैं। उन की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। खुशी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें उनका रेट्रो लुक देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों में जान्हवी मिरर फोटोज में नजर आ रही हैं। ब्लैक एंड व्हाइट बैकग्राउंड में खींची गई तस्वीरों में खुशी का बिल्कुल अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।
View this post on Instagram
हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब अपने लुक से खुशी ने सबके होश उड़ाए हों। उनका ड्रेसिंग सेंस काफी कमाल का है। इस मामले में वो बड़ी बड़ी एक्ट्रेसेज को टक्कर देती हैं। कभी फ्लोरल गाउन तो कभी फॉर्मल शर्ट पैंट, हर तरह के लुक में खुशी सबका दिल मोह लेती हैं। पारंपरिक परिधानों में खुशी जितनी खिलती हैं उतनी ही ग्लैमरस वो मॉडर्न कपड़ों में नजर आती हैं।
इस फिल्म से एंट्री करने जा रहीं खुशी कपूर
View this post on Instagram
खुशी अपनी बड़ी बहन जान्हवी को अपना बेस्ट फ्रेंड मानती हैं। श्रीदेवी के जाने के बाद से जान्हवी और खुशी ने एक दूसरे को खूब संभाला। वो एक दूसरे के ख्याल रखती हैं और हर सुख दुख में साथ रहती हैं। इतना ही नहीं दोनों को अक्सर मस्ती करते देखा जाता है। खुशी अक्सर जान्हवी के साथ भी अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है।
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो खुशी कपूर जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज में नजर आने वाली हैं। इसका पोस्टर खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस पोस्टर में खुशी के अलावा सुहाना खान और अगस्त्या नंदा भी नजर आ रहे हैं। शाहरुख की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या भी खुशी की तरह इस फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।
द आर्चीज को रीमा कागती प्रोड्यूस कर रही हैं। हर किसी को उम्मीद थी कि ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी लेकिन आर्चीज के पोस्टर से ही साफ हो गया कि ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में इन तीनों ही स्टार किड्स के लॉन्च होने पर खूब बधाई दी गई। फैंस इनके रोल्स को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।