Akshara Singh Video: अक्षरा सिंह सेट पर कर रही थी ऐसा काम, देखते ही पापा ने कर दी सरेआम पिटाई

Akshara Singh Video: अक्षरा सिंह सेट पर कर रही थी ऐसा काम, देखते ही पापा ने कर दी सरेआम पिटाई

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में गिनी जाने वाली अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों किसी न किसी वजह से हर दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। वही हाल ही में अक्षरा सिंह का एक ऐसा वीडियो (Akshara Singh Video Viral) सामने आया, जिसे देखने के बाद फैंस दंग रह गए हैं। दरअसल इस वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सरेआम अपने पिता बिपिन इंद्रजीत सिंह (Akshara Singh Father Bipin Inderjeet Singh) से पिटती हुए नजर आ रहे हैं। क्या है पूरा मामला… आइए हम बताते हैं।

वायरल हुआ अक्षरा सिंह की पिटाई का वीडियो

इस वीडियो को अक्षरा सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने बताया है कि उनके पापा इंद्रजीत सिंह को गुस्सा उनकी इंस्टास्टोरी देख कर आया था। दरअसल हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया था कि उन्होंने अपने पिता की एक फेवरेट टी-शर्ट चुराकर पहन ली है, जिसके बारे में उन्हें फिलहाल अब तक नहीं पता है, लेकिन अगर वह सेट पर आएंगे तो उन्हें यह देखकर शॉक लगेगा।

ऐसे में जब उनके पिता ने उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी देख ली तो उन्हें इसके बारे में पता चल गया, जिसके बाद जो हुआ वह काफी मजेदार था और फैंस भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल इस इंस्टाग्राम स्टोरी को देखने के बाद अक्षरा सिंह के पिता सेट पर पहुंच गए और अपनी लाडली की पिटाई करने के लिए दौड़ाते नजर आए। अक्षरा सिंह ने ये पूरी घटना कैमरे में कैद कर ली और बाद में इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

फैंस को पंसद आ रहा अक्षरा की पिटाई का वीडियो

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह और उनके पिता की मस्ती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं और इस पर जमकर प्यार भी बरसा रहे हैं। बता दे सिर्फ अक्षरा सिंह ही नहीं बल्कि उनके पिता इंद्रजीत सिंह भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अक्सर कई मजेदार रील्स वीडियो बनाकर फैंस का एंटरटेनमेंट करते नज़र आते हैं। फैंस को यह बाप-बेटी की मजेदार जोड़ी कितनी पसंद है इस बात का अंदाजा आप इस वीडियों के व्यूज और कमेंट से लगा सकते हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *