अर्जुन रामपाल ने अपनी बेटी की उम्र की लड़की को कर दिया था प्रेग्नेंट,15 साल की बच्ची के साथ बनाया था संबंध

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इंडस्ट्री के मशहूर कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। जब वो फिल्म इंडस्ट्री में आए तो अपने गुड लुक्स से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में एंट्री की। कुछ सफल फिल्मों में काम कर वो एक स्थापित कलाकार बन गए। अर्जुन ने फिल्मों से ज्यादा सुर्खियां अपनी निजी जिंदगी को लेकर बटोरी हैं।
एक्टर ने साल 1998 में ही शादी कर ली थीष उन्होंने पूर्व मिस इंडिया मेहर जेसिया से शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बेटियां हुई मायरा और माहिका। मेहर संग अर्जुन का रिश्ता काफी लंबा चला। लेकिन शादी के बीस साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। फैंस को उनकी तलाक की खबरों ने काफी हैरान कर दिया था।
गर्लफ्रैंड के लिए अर्जुन रामपाल ने पहली पत्नी को दिया था तलाक
मेहर से तलाक लेने के बाद उनका नाम एक विदेशी मॉडल से जुड़ने लगा। अर्जुन को दक्षिण अफ्रिका की मॉडल गैब्रिएला डिमेट्रेड्स से प्यार हो गए। इसके बाद दोनों लिव इन में रहने लगे। खास बात ये है कि गैब्रिएला और अर्जुन की शादी नहीं हुई है। वहीं गैब्रिएला अर्जुन के बच्चे की मां बन चुकी हैं। गैब्रिएला के प्रेग्नेंट होने के बाद अर्जुन ने अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। इसके बाद उन्हें एक बेटा हुआ जिसका नाम एरिक है।
बता दें कि अर्जुन और मेहर के बीच साल 2011 से रिश्ते बिगड़ने की खबरें आ रहीं थीं। हालांकि दोनों ने ही इस रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की। जब उन्हें लगा कि ये रिश्ता और लंबा नहीं चल सकता तो उन्होंने तलाक का फैसला कर लिया। साल 2018 में दोनों अलग हो गए। अर्जुन की दोनों बेटियां अपनी मां के साथ रहती हैं। गौरतलब है कि अर्जुन रामपाल का नाम सुजैन खान से भी जुड़ा था। उस वक्त ये कहा गया था कि अर्जुन की वजह से ही सुजैन और ऋतिक अलग हुए हैं। इस बार पर ऋतिक ने काफी नाराजगी जताई थी।
बिना शादी किये गैब्रिएल संग अर्जुन रामपाल को है बेटा
वहीं अर्जुन ने साफ कर दिया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से प्यार करते हैं। बता दें कि गैब्रिएला एक बार चर्चा में आ चुकी हैं। कुछ साल पहले उनके भाई पर ड्रग्स की खरीद फरोक्त और ट्रैफिकिंग का आरोप लगा था। इसके चलते उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसे लेकर अर्जुन रामपाल पर भी काफी सवाल उठे थे। अपने से 15 साल छोटी मॉडल संग बिना शादी के बच्चे करने को लेकर भी एक्टर लोगों को निशाने पर आ चुके हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन रामपाल चुनिंदा फिल्मों में ही नजर आ रहे हैं। हाल ही में वो फिल्म धाकड़ में नजर आए थे लेकिन ये फिल्म पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद वो फिल्म द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव में नजर आने वाले हैं। साथ ही वो फिल्म नास्तिक की शूटिंग भी कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म रॉक ऑन के लिए एक्टर नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। इसके अलावा ओम शांति ओम में निगेटिव किरदार के लिए उन्हें खूब पसंद किया गया था।