#BoycottPathaan: ट्विटर पर ट्रेंड हुआ बायकॉट पठान, इस वजह से निशाने पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण

बेशरम रंग हाल ही में रिलीज हुआ, जो अब तक ट्रेंड कर रहा है। पठान के पहले गाने बेशरम रंग (Besharam Rang) को दर्शकों ने काफी पसंद किया, लेकिन अब इस गाने की वजह से ही पठान को ट्विटर पर बायकॉट किया जा रहा।
Boycott Pathaan trends on twitter: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। पठान में शाहरुख के साथ ही दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) नजर आएंगे। फिल्म का गाना बेशरम रंग हाल ही में रिलीज हुआ, जो अब तक ट्रेंड कर रहा है। पठान के पहले गाने बेशरम रंग (Besharam Rang) को दर्शकों ने काफी पसंद किया, लेकिन अब इस गाने की वजह से ही पठान को ट्विटर पर बायकॉट किया जा रहा है।
क्यों बायकॉट हो रही है पठा
पठान के गाने बशरम रंग की रिलीज के बाद से ही #BoycottPathaan, ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है। इस ट्रेंड की खास वजह है गाने में दीपिका पादुकोण का ऑरेंज ड्रेस और शाहरुख खान की ग्रीन शर्ट। ऑरेंज और ग्रीन को धर्मों से जोड़कर कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि दीपिका के सेक्सी कपड़े और इशारों से हिंदुओं को नंगा दिखाया जा रहा है, जबकि ग्रीन शर्ट से शाहरुख को ऐसी लड़कियों का इस्तेमाल करने वाला शख्स। वहीं दीपिका और शाहरुख के हाथों के जेशन पर भी सवाल उठ रहे हैं, जहां वो सलाम करते दिखते हैं। इसके अलावा शाहरुख और दीपका के पुराने मुद्दों पर भी ट्वीट्स हो रहे हैं, जिस में दीपिका का जेएनयू विवाद भी शामिल है।