दीपिका-शाहरुख की फिल्म पठान के गाने ‘बेशरम रंग’ के विवाद में कूदे शक्तिमान, कही ये बड़ी बात…

दीपिका-शाहरुख की फिल्म पठान के गाने ‘बेशरम रंग’ के विवाद में कूदे शक्तिमान, कही ये बड़ी बात…

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का गाना ‘बेशरम रंग’ इन दिनों काफी चर्चा में है। गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की सिजलिंग केमिस्ट्री को फैन्स ने खूब पसंद किया है। लेकिन लोगों ने दीपिका के डांस मूव्स और पहने हुए कपड़ों पर आपत्ति जताई है। खासकर दीपिका की भगवा रंग की बिकिनी ने तो तहलका ही मचा रखा है। सोशल मीडिया ट्रोल्स से लेकर नेता और यहां तक ​​कि धार्मिक प्रमुख भी इस विवाद में कूद पड़े हैं और शाहरुख-दीपिका की आलोचना कर रहे हैं।

अब इस पूरे विवाद को लेकर 90 के दशक के मशहूर दूरदर्शन टीवी शो ‘शक्तिमान’ से मशहूर हुए अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी बयान दिया है। मुकेश खन्ना ने कहा कि यह अ-श्लीलता का मसला है जिसका धर्म से कोई लेना देना नहीं है। सेंसर बोर्ड सुप्रीम कोर्ट नहीं है। हमारा देश कोई पश्चिमी देश नहीं है जहां हर चीज की इजाजत है। आज लोग इतने छोटे कपड़ों में दिखते हैं, कल बिना कपड़ों के भी देखे जा सकते हैं!

उन्होंने सेंसर बोर्ड की आलोचना करते हुए कहा कि यह ओटीटी रिलीज के लिए फिल्म नहीं है, इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। वे इस तरह की फिल्म को कैसे पास कर सकते हैं? आज के बच्चे टीवी और फिल्में देखकर बड़े हो रहे हैं। सेंसर बोर्ड क्यों पास करता है इस तरह का गाना?

 

दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और पठान का समर्थन करते हुए साउथ के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज कई बार ट्वीट कर चुके हैं। उन्होंने ‘भगवा बिकिनी’ पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, ‘शर्मनाक… कब तक सहना पड़ेगा ये सब… कलर ब्लाइंड…’। उन्होंने एक और ट्वीट किया, ‘बेशर्म… क्या यह ठीक है जब भगवा कपड़ों में एक आदमी एक बल!त्कारी को गले लगाता है..अभद्र भाषा देता है..दलाल विधायक… लेकिन क्या यह फिल्मी ड्रेस नहीं हो सकता?’ ‘पठान’ पर बैन की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी इंदौर में शाहरुख खान का पुतला फूंक रहे हैं।

खास बात यह है कि 12 दिसंबर को ‘पठान’ गाना रिलीज होने के बाद से भगवा रंग की बिकिनी को लेकर विवाद छिड़ गया है। विभिन्न राज्यों में हिंदू संगठनों ने इस गाने का विरोध किया है और फिल्म को रिलीज नहीं करने की धमकी दी है। इस फिल्म से शाहरुख खान चार साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *