बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर संग दिशा पाटनी की ट्यूनिंग, जालीदार ड्रेस पहन एक्ट्रेस ने दिए सेक्सी पोज

बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर संग दिशा पाटनी की ट्यूनिंग, जालीदार ड्रेस पहन एक्ट्रेस ने दिए सेक्सी पोज

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने हॉट एंड बोल्ड लुक के लिए जानी जाती है। दिशा जब भी कैमरे के सामने आती है तो उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। वही पिछले दिनों से वह अपने निजी लाइफ को लेकर चर्चा में है। दरअसल, टाइगर श्रॉफ से अलग होने के बाद दिशा पाटनी इन दिनों अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ नजर आ रही है। अब हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ ट्विनिंग करते दिखे। आइए देखते हैं दिशा की लेटेस्ट तस्वीरें….

वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि दिशा पाटनी ऑल ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही है। दिशा इस ड्रेस में काफी स्टाइलिश और हसीन दिखाई दी। वहीं फैंस को भी दिशा का यह लोग काफी पसंद आया, लेकिन जैसे ही अलेक्जेंडर कैमरे के सामने आए तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि उन्होंने भी दिशा से ट्यूनिंग करते हुए कपड़े पहने हुए थे।

इस दौरान अलेक्जेंडर एलेक्स भी काफी हैंडसम दिखाई दिए। जैसे ही दोनों ने एंट्री की तो एक बार फिर इन दोनों के अफेयर को लेकर चर्चा करने लगे।

बता दें, अलेक्जेंडर एलेक्स और दिशा पाटनी मोहित रॉय की पार्टी में पहुंचे थे। 22 दिसंबर 2022 की रात को हुई इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स शामिल हुए जिन्होंने अपने खास स्टाइल से लोगों का ध्यान खींचा।

इससे पहले दिशा और अलेक्जेंडर एलेक्स ने अपनी एक मिरर सेल्फी भी शेयर की थी जिस पर फैंस ने जमकर प्यार ने लुटाया था। हालांकि कई लोगों को दिशा का यह लुक पसंद नहीं आया और उन्हें हर बार की तरह इस बार भी ट्रोल कर दिया।

गौरतलब है कि दिशा ने काफी लंबे समय तक टाइगर श्रॉफ को डेट किया है, लेकिन पिछले दिनों इन दोनों के ब्रेकअप की खबर से फैंस भी दुखी हो गए। टाइगर श्रॉफ होने के बाद ही दिशा पाटनी अक्सर अलेक्जेंडर के साथ दिखाई दे रही है। हालाँकि इन दोनों ने अपने रिश्ते पर कोई खास बातचीत नहीं की। लेकिन जब अलेक्जेंडर एलेक्स से दिशा पाटनी संग अफेयर की खबरों पर सवाल किए गए थे.

तो उन्होंने कहा था कि, “दिशा पाटनी मेरे परिवार की तरह है। इस प्रतियोगी दौर में हम जब भी हताश महसूस करते हैं तो एक दूसरे को सहारा देते हैं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं देख रहा हूं कि कुछ हफ्तों से हमारे डेटिंग की खबरें चल रही हैं। लेकिन हम सच्चाई जानते हैं। ये बात मेरे समझ से परे है कि लोगों को किसी की निजी जिंदगी के बारे में जानने की उत्सुकता क्यों है।”

बात की जाए दिशा के काम के बारे में तो आखिरी बारे उन्हें फिल्म ‘एक विलन रिटर्ंस’ में देखा गया था जिसमें उनके साथ जॉन अब्राहम अर्जुन कपूर जैसे सितारे दिखाई दिए थे। अब वह जल्द ही फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा होंगे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *