सुशांत को भूल रिया चक्रवर्ती आजकल इस लड़के संग बना रही है संबंध, जानकर हो जाएंगे हैरान

सुशांत को भूल रिया चक्रवर्ती आजकल इस लड़के संग बना रही है संबंध, जानकर हो जाएंगे हैरान

साल 2020 से ही लगातार कॉन्ट्रोवर्सी में बनी हुई एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अब जाकर के अपने जीवन में बैलेंस ला पाई हैं। चाहे मामला उनके बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की मौत का हो या फिर एनसीबी की जांच, इस सबके बीच रिया ने अपनी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखे। हिंदुस्तान टाइम्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार रिया चक्रवर्ती को जिंदगी में फिर से प्यार मिल गया है। सूत्रों की माने तो उनके आसपास के लोग रिया के लिए खुश हैं कि उनकी परेशानियां अब खत्म हो गई है और वे जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं।

बंटी सचदेह के साथ रिलेशनशिप में है रिया चक्रवर्ती
सूत्रों के अनुसार उनके नए बॉयफ्रेंड हैं, बंटी सजदेह। बंटी इंडस्ट्री में जाना माना नाम है क्योंकि वह एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री की सबसे बड़ी टैलेंट मैनेजमेंट फर्म्स में से एक ‘कॉर्नर स्टोन’ के मालिक हैं। इसके साथ ही बंटी फैशन डिजाइनर और रियालिटी शो स्टार सीमा सजदेह के भाई भी हैं। रिया चक्रवर्ती भी कुछ साल पहले उनकी टैलेंट एजेंसी में उनकी क्लाइंट रह चुकी है। रिया और बंटी काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं लेकिन यदि खबरों की मानें तो उन्होंने कुछ समय पहले ही आपस में डेट करना शुरू किया है।

..

हिंदुस्तान टाइम्स में जब दोनों के ही करीबी एक व्यक्ति से बात की तो उन्होंने कहा “उन दोनों को साथ में खुश देख कर अच्छा लगता है। पिछले कुछ साल में रिया जितनी भी मुश्किलों से गुजरी हैं, बंटी ने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया है। वे उनके लिए तब भी मौजूद थे जब चीजें रिया के लिए खराब होती नजर आ रही थी।”

जब रिया चक्रवर्ती को बार-बार पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा था तब बंटी से भी पूछताछ की गई थी। बीते अक्टूबर में बंटी सजदेह की बर्थडे पार्टी में भी रिया चक्रवर्ती नज़र आईं थीं। उसी सोर्स ने आगे बताया कि “यह दोनों अभी साथ में है लेकिन इस बात को प्राइवेट रखना चाहते हैं।”

इन दोनों का अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखना लाजिमी भी है। हम सभी जानते हैं कि जब सुशांत सिंह की मौत हुई तो उस केस के दौरान रिया चक्रवर्ती को भारी ट्रोलिंग और इल्जामों का सामना करना पड़ा था। अब इस खबर को लोग किस तरह से देखेंगे कहना मुश्किल है। रिपोर्ट ये भी आई थी कि कुछ समय पहले बंटी सजदेह एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को डेट कर रहे थे। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार कई कोशिशों के बाद भी दोनों ही इस मामले पर बात करने के लिए अवेलेबल नहीं हुए।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *