भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने की खबरों के बीच खेसारी लाल यादव का ये गाना यूट्यूब पर कर रहा हैं ट्रेंड

भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने की खबरों के बीच खेसारी लाल यादव का ये गाना यूट्यूब पर कर रहा हैं ट्रेंड

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘दाढ़िया बढ़िया लागेला’ यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। जबकि कुछ दिनों पहले ही खेसारी भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने की बात कर रहे थे।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी के बेहतरीन एक्टर्स और सिंगर्स में से एक हैं। लोग एक्टर की एक्टिंग और सिंगिंग दोनों को ही पसंद करते हैं। इसलिए उनकी फिल्में या गाने रिलीज होते हैं तो वो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं लेकिन हाल ही में खेसारी के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो रोने लगे और इंडस्ट्री छोड़ने की बात करने लगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके पीछे बुरी तरह से पड़ गए हैं और तो और उनकी बेटी को भी इन सब में घसीटा जा रहा है। एक्टर ने कह दिया था कि अगर ऐसा ही रहा तो वो भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ देंगे।

लेकिन फैंस कहा खेसारी को ऐसा करने देने वाले थे। खेसारी के हाल ही में कुछ गाने हुए और उन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। इन्हीं में से एक गाना ‘दाढ़िया बढ़िया लागेला’ भी है। इस गाने में यामिनी सिंह नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से स्क्रीन से गायब थीं लेकिन उन्होंने खेसारी संग कमबैक कर लिया है। अब खेसारी और यामिनी का ये गाना जो कि सिर्फ दो दिन पहले ही रिलीज हुआ है, दर्शकों को भा गया है। इतना कि फैंस ने तो इसे यूट्यूब पर ट्रेंड ही करवा दिया है। खेसारी का ये गाना खबर लिखने के वक्त नंबर दो पर ट्रेंड कर रहा है।

‘दाढ़िया बढ़िया लागेला’ गाने को खुद खेसारी ने गाया है। इसे अखिलेश कश्यम और मुकेश यादव ने लिखा है जबकि इसका म्यूजिक एबी गुप्ता ने दिया है। म्यूजिक वीडियो को पवन लाल ने डायरेक्ट किया है।

इस साल छा गए हैं खेसारी

हाल ही में यूट्यूब ने टॉप 10 गानों की लिस्ट निकाली थी। 2022 में खेसारी लाल यादव के एक नहीं बल्कि दो गाने टॉप 10 में रहे हैं। उनका पहना गाना ले आई कोका कोला है जो 5वें नंबर पर रहा। और दूसरा गाना नथुनिया दसवें नबर पर रहा।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *