बेटे के सामने माधुरी की नही है कोई इज्जत, एक्ट्रेस ने सरेआम रोते हुए खोला ये दर्द भरा राज़

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की दिवानगी आज भी लोगों के दिलों में ऐसी ही है, जैसी की पहले थी। माधुरी दीक्षित ने तकरीबन सभी कलाकारों के साथ काम किया। एक्ट्रेस ने कई बड़ी फिल्में दी हैं, जिसे आज भी फैंस बहुत पसंद करते हैं। अपने जमाने में एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अदाकारा हुआ करती थी। वहीं आज भी उनकी टक्कर का कोई नहीं है। एक समय हुआ करता था, जब हर कोई उन्हें अपना बनाने का ख्वाब दिल में रखता था। लेकिन एक्ट्रेस ने साल 1999 में सभी के ख्वाबों पर पानी फेरते हुए श्रीराम नेने से शादी कर ली और अपना घर बसा लिया। आज माधुरी दीक्षित और श्रीराम के दो बच्चे हैं, जिनका नाम उन्होंने अरिन और रयान रखा है।
एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी फैमिली पिक्चर्स अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। उनकी कई वीडियोज़ भी आए दिन वायरल होती रहती है। हाल ही में ऐसी ही एक वीडियो वायरल हो हुई, जिसमें माधुरी दीक्षित रोती हुई दिख रही हैं। उनको रोता देख फैंस को काफी दु:ख हो रहा है। ऐसे में वे एक्ट्रेस की इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने वैसे तो अपनी एक्टिंग और अपने बेहतरीन डांस को लेकर जानी जाती हैं। उनकी डांस की कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। लेकिन ये वीडियो उनके किसी डांस की नहीं बल्कि एक ऐसी वीडियो है, जो उनके फैंस की आंखों को भी नम कर रही है। एक्ट्रेस ने वैसे तो फिल्मों से थोड़ी दूरी बना ली है। एक्ट्रेस की आखिरी फिल्म साल 2019 में रिलीज़ हुई ‘टोटल धमाल’ थी। वहीं अभी एक्ट्रेस कलर्स टीवी का सबसे पॉपुलर और बेहतरीन शो डांस दिवाने जज कर रही हैं। उनकी इसी दौरान की वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें माधुरी अपने बेटे को लेकर बात कर रही हैं।
माधुरी दिक्षित नेने बोल रही हैं कि वो अपने बेटे से बहुत ज्यादा प्यार करती हैं, लेकिन उनका बेटा उनसे बिल्कुल भी प्यार नहीं करता है। वो माधुरी का कॉल तक काट देता है। उनके बार-बार बुलाने पर भी उन्हें नजरअंदाज करके चला जाता है। ये सब बताते हुए एक्ट्रेस की आंखों में आंसु आ जाते हैं और वो रोने लगती हैं। वहीं ये वीडियो उनके फैंस को भी रुला रहा है। हालांकि, माधुरी ने ये कंफर्म नहीं किया है कि वे अपने किस बेटे की बात कर रही हैं।
View this post on Instagram
वहीं, अगर बात करें माधुरी के वर्कफ्रंट की तो वो साल 2019 में रिलीज़ कॉमेडी एडवेंचर फिल्म ‘टोटल धमाल’ का हिस्सा थी। जिसमें उन्होंने सुपरस्टार अनिल कपूर की पत्नी का रोल अदा किया था। वहीं एक्ट्रेस आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्डा’ में भी दिख सकती हैं। यह फिल्म इसी साल रिलीज़ हो सकती हैं। वहीं इस फिल्म में एक्टर आमिर खान, एक्ट्रेस करीना कपूर खान, एक्टर नागार्जुन जैसे कई बड़े कलाकार देखने को मिलेंगे। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।