अर्जुन कपूर को बिना बताए देर रात इन लड़कों के साथ नज़र आई मलाइका, लोग निकाल रहे हैं इसके गलत मतलब

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। कभी अपने योगा वीडियोज तो कभी फैशन सेंस तो कभी पार्टी मलाइका अपने हर अंदाज को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है, जो कि बहुत कम समय में ही इंटरनेट वायरल हो जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस को लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो वायरल हो रहा है। मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका डिनर के बाद रेस्टोरेंट से बाहर निकलती नजर आ रही हैं।
रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा
मलाइका का ये अंदाज देखते ही बन रहा है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस दौरान मलाइका अरोड़ा का स्टाइल देख यूजर्स ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान मलाइका ने सफेद रंग का कॉर्सेट टॉप और ब्लू शिमरी जींस पहना है। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग बेल्ट और मैचिंग शूज कैरी किया है। वहीं, मलाइका की बात करें तो इस दौरान उन्होंने बहुत ही कम मेकअप किया है।
जबकि हॉट रेड लिपस्टिक लगाई हुई है। क्लिप में वह मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज देते नजर आईं। इस दौरान मलाइका के अवतार देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की नजरें उनपर टिकी हुई थीं। मलाइका अरोड़ा के इन फोटोज और वीडियो फैंस ताबड़तोड़ रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। मलाइका के फैंस उनकी और उनके आउटफिट की तारीफ करते हुए हार्ट और फायर वाला इमोजी भेज रहे हैं।
एयरपोर्ट पर साथ नजर आए थे मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान
इससे पहले मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान एक साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों अपने बेटे अरहान को छोड़ने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान अरहान, मलाइका और अरबाज तीनों को एक साथ एयरपोर्ट पर देखे गए। दरअसल, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान फिलहाल पढ़ाई के लिए अमेरिका में हैं।
खबरों की मानें तो वह सिनेमा की पढ़ाई कर रहे हैं। मलाइका और अरबाज एक-दूसरे से साल 2017 में अलग हो गए थे। लेकिन बेटे अरहान के लिए वह दोनों अक्सर एक साथ नजर आए हैं। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान के एक साथ दिखने वाला एयरपोर्ट वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हुआ।
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर कर रहे हैं डेट
बता दें कि अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका खुद से 12 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं। सोशल मीडिया अक्सर दोनों की तस्वीरें वायरल होती हैं।
यही नहीं, बॉलीवुड में अर्जुन-मलाइका की जोड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली जोड़ियों में से एक है। रिश्ते के शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को बहुत छिपाने की कोशिश की। लेकिन अब दोनों इस पर खुलकर बात करते हैं। अर्जुन और मलाइका अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर एक-दूसरे को लेकर अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस करते हैं।