शिल्पा के पति राज कुंद्रा पर फिसली मलाइका की बहन अमृता की नज़र, लिपलॉक करती तस्वीर हुई लीक !

[irp]बॉलीवुड इंडस्ट्री में वेलेंटाइन की खूब धूम देखने को मिलती है। सभी सितारे अपने वेलेंटाइन के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा करते नज़र आते हैं। जिसमें अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा जैसे कई बड़े कलाकार शामिल हैं। इसी बीच एक तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। जिसे देखकर लोगों को लग रहा है कि मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को किस कर रही हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। अमृता की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते हुए मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने भी एक तस्वीर साझा करते हुए सबको वेलेंटाइन्स डे विश किया। जिसके बाद उनकी इस तस्वीर पर सवाल उठने शुरु हो गए कि आखिर वो शिल्पा के पति के साथ क्या कर रही हैं। अगर बात करें वायरल तस्वीर की तो तस्वीर में अमृता अरोड़ा अपने वेलेंटाइन को अंडर वाटर किस कर रही हैं। जिसके बाद हर तरफ यही सुनने को मिल रहा है कि वो किसी और को नहीं बल्कि राज कुंद्रा को किस रही हैं। तो बता दें कि वो राज कुंद्रा को नहीं बल्कि अपने पति शकील को किस कर रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए हैं।
फैंस ने अमृता की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि ‘शिल्पा शेट्टी देखो राज कुंद्रा’। वहीं दूसरे ने लिखा कि ‘ऐसा लग रहा है मानो अमृता एक्ट्रेस शिल्पा के पति राज कुंद्रा को ही किस रही हैं’। इसके अलावा कुछ यूज़र्स ने शिल्पा को इस पोस्ट को देखने के लिए बोला। जबकि कई अन्य यूज़र्स इस पोस्ट को सपोर्ट करते नज़र आए। अमृता के फैंस ने उन्हें जलपरी तक कह दिया। इसके साथ ही उनके फैंस ने उन्हें वेलेंटाइन्स डे की शुभकामनाएं दी और दोनों की जोड़ी को बहुत अच्छा कहा। फैंस अमृता की पोस्ट पर फायर और हार्ट वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं।
वहीं अगर बात करें दोनों के रिलेशन की तो अमृता और शकील की शादी साल 2009 में हुई थी। दोनों ने तीन धर्म के रीति-रिवाजों के साथ एक दूसरे को अपनाया था। कपल ने पहले क्रिश्चियन वेडिंग सेरेमनी की। इसके बाद दोनों ने निकाह किया। फिर पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ एक दूसरे का हाथ थामा। फैंस को दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आती है। फैंस दोनों की पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आ जाते हैं।