अर्जुन कपूर को लोगों ने याद दिलाई पुरानी बातें, कहा – तुम भी वही कर रहे जो श्रीदेवी ने तुम्हारी माँ के साथ किया

अर्जुन कपूर को लोगों ने याद दिलाई पुरानी बातें, कहा – तुम भी वही कर रहे जो श्रीदेवी ने तुम्हारी माँ के साथ किया

भारतीय समाज अपने रिश्तों को ले कर बहुत पजेसिव है। एक बार जो रिश्ता बन गया उस रिश्ते को कोई तोड़ कर नया रिश्ता बनाता है तो हमारे समाज में उसे खराब नज़र से देखते हैं। समाज ने जो रिश्ते के मापदंड बना रखे हैं उससे कोई 19 20 भी होता है तो समाज उसकी आलोचना करना शुरू कर देता है। यही वजह है कि चाहे हमारा समाज आज मॉडर्न हो गया हो मगर उसके बाद भी आज भी अगर कोई ऐसा जोड़ा दिखता है जिसके उम्र में अंतर हो, या फिर लव मैरिज या तलाकशुदा से शादी हर किसी को हमारे यहां बुरी तरह जज किया जाता है। मालाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी इन दिनों इसी तरह की चीज़ों से गुज़र रहे हैं। यह जोड़ा समाज के बानाए हर मापदंड को तोड़ता हुआ दिखाई देता है इसलिए इस जोड़े को सबसे ज़्यादा आलोचना सुनने को मिलती है। ना सिर्फ मालाइका बल्कि अर्जुन को भी काफी कुछ सुनने को मिलता है।

अर्जुन कपूर को मालाइका के साथ देख कई लोग भड़क जाते हैं, वे इसे सह ही नहीं पाते। कई लोग उन्हें पुरानी बातें तक याद दिला देते हैं और कहते हैं कि तुम भी श्रीदेवी की तरह घर तोड़ू हो, कई लोग उन्हें उनके पिता को ले कर भी ताने मारने से नहीं झिझकते। यूजर्स कहते हैं कि जो काम श्रीदेवी ने मौना जी के साथ किया था वही काम आज अरबाज के साथ अर्जुन कपूर कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग यह भी कहते हैं कि जब बाप ने किया तो बुरा लगा अब खुद कर रहे हो। वहीं कुछ लोग कहते हैं कि “ये हमेशा श्रीदेवी जी को होमब्रेकर बुलाते थे, उन्हें कोसते और आलोचना करते थे, लेकिन अब खुद ने अरबाज का घर तोड़ दिया। ये जो कहते हैं वे करते नहीं..’ जैसे कॉमेंट्स अनुमन अर्जुन कपूर को रोज आते हैं।

बता दें यह सिर्फ अर्जुन की बात नहीं अर्जुन जैसे और भी कई कपल हैं जो इस तरह के रिश्ते की वजह से लोगों की आलोचना का सामना करते हैं। अर्जुन कपूर खुद इस तरह के आलोचकों में से एक रह चुके हैं। जब बोनी कपूर ने अर्जुन की माँ को तलाक दे कर श्रीदेवी के साथ घर बसा रहे थे तब अर्जुन कपूर बेहद नाराज थे। वे अपने माता-पिता का अचानक साथ छूट जाने को सह नहीं पा रहे थे। अर्जुन कपूर खुद कहते हैं कि उस वाकिये ने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया था। यही वजह है कि आज तक उनके पिता से उनके रिश्ते बेहतर नहीं हो पाएं।

श्रीदेवी के साथ रिश्ते को ले कर एक्टर कई बार कह चुके हैं कि वे कभी भी श्रीदेवी को अपना नहीं पाए थे। उन्हें आज तक यही लगता है कि उनके पिता ने जो उनकी माँ के साथ किया वो गलत था। हालांकि श्रीदेवी के जाने के बाद अर्जुन कपूर अपने पिता और परिवार के करीब फिर से आये। अब ऐसी स्थिति में लोग अर्जुन कपूर को पुरानी बातें याद दिला रहे हैं तो अब एक्टर इसका जवाब दे पाएंगे या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *