ऐश्वर्या राय और करिश्मा कपूर के बीच है 36 का आंकड़ा, इस वजह से सालों से नहीं देखी एक दूसरे की शक्ल

करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। लोग दोनों की एक्टिंग के दीवाने थे और आज भी हैं। दोनों ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि करिश्मा और ऐश्वर्या (Aishwarya Rai Bachchan) दोनों ही एक्ट्रेस एक-दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करती। जी हां, वो दोनों एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह है, जिस बारे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं।
गौरतलब है कि करिश्मा (Karishma Kapoor) और ऐश्वर्या के बीच इस अनबन के पीछे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का हाथ है। जो कभी ऐश्वर्या से पहले करिश्मा संग शादी के बंधन में बंधने वाले थे। यहां तक कि दोनों का रिश्ता तय हो गया था और कुछ ही दिनों में उनकी सगाई होने वाली थी। लेकिन इस बीच कपूर खानदान और बच्चन फैमिली के बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसके चलते दोनों कभी एक नहीं हो सके और उनका रिश्ता टूट गया।
दरअसल, दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया था। जिसके चलते उस समय करिश्मा और अभिषेक की शादी नहीं हुई। उस दौरान ये मामला काफी चर्चा में रहा था।
कहा जाता है कि अब भी करिश्मा (Karishma Kapoor) के दिल में अभिषेक बसे हैं। वो उन्हें आज भी भूल नहीं पाई हैं और उन्हें पसंद करती हैं। हालांकि, इस बात से ऐश्वर्या (Aishwarya Rai Bachchan) काफी चिढ़ती हैं। जिसके चलते उन्हें करिश्मा की शक्ल देखना भी पसंद नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि करिश्मा आज भी अभिषेक को पसंद करती हैं, इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती।
खैर, बात की जाए एक्ट्रेसेस के वर्कफ्रंट की तो ऐश्वर्या (Aishwarya Rai Bachchan) आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्मों में नज़र आने वाली हैं। जिनमें ‘पोन्नियन सेल्वन’, ‘गुलाब जामुन’, ‘जैस्मिन स्टोरी ऑफ अ लीस्ड वॉम्ब’ का नाम शामिल है। दर्शकों को उनकी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) फिलहाल किसी फिल्म में नहीं दिखने वाली हैं। वो फिल्मों से थोड़ा दूरी बनाए हुए हैं और अपनी निजी जिंदगी में काफी बिजी हैं। करिश्मा आखिरी बार सीरीज ‘मेंटलहुड’ में दिखाई दी थी, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी।