Video : देर रात मुम्बई की बदनाम बस्ती में मिली अजय देवगन की बेटी न्यासा, कैमरा देखते ही लगी मुंह छिपाने

बॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स का जबरदस्त जलवा देखने को मिल रहा है। हर जगह सिर्फ उनके ही चर्चे हो रहे हैं। जहां बड़े बड़े सितारों के कई बच्चे फिल्मी दुनिया में आ गए हैं तो वहीं कई स्टार किड्स की फिल्मों में एंट्री की चर्चा बनी हुई है। इतना ही नहीं कुछ ऐसे स्टार किड्स भी हैं जो बिना फिल्मों या एड में आए ही सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसमें न्यासा देवगन का नाम भी शामिल है। काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं।
वो उन मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं जिनकी फिल्में ना होने के बाद भी फैन फॉलोइंग काफी है। न्यासा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी शानदार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं वो अक्सर पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाती हैं। अक्सर किसी पार्टी या सोशल गैदरिंग में आते जाते न्यासा की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। हाल ही में एक बार फिर न्यासा को स्पॉट किया गया।
कैमरे में कैद हुआ न्यासा का लुक
अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। न्यासा अपने दोस्तों के साथ बांद्रा में नजर आईं। इस दौरान न्यासा के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान थी। उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस जमकर उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। न्यासा अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गईं थीं जिस दौरान उनकी खूबसूरत तस्वीरें ली गईं। इन तस्वीरों को देखकर हर कोई उनके लुक का दीवाना हो गया है।
न्यासा अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती हैं और उनकी इन तस्वीरों को फैंस का जबरदस्त प्यार भी मिलता है। हालांकि कई बार न्यासा ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाती हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स न्यासा को उनके कलर कॉम्पलेक्शन के लिए ट्रोल करते हैं। कुछ दिनों पहले सामने आई तस्वीरों पर यूजर्स के काफी अजीबो गरीब कमेंट्स आए थे। एक यूजर ने लिखा था- मुंह में विमल खाया है क्या, आपने मास्क क्यों पहना है। एक अन्य यूजर ने लिखा था- कलर कॉम्प्लेक्शन ठीक करने में काफी पैसे खर्च कर दिए।
बच्चों के साथ विदेश टूर पर निकलीं काजोल
बता दें कि हाल ही में काजोल अपने बच्चों के साथ मुंबई से विदेश टूर करने के लिए निकली हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं। काजोल के फैमिली संग स्पॉटेड वीडियो को बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि काजोल डार्क ब्लू टॉप, ब्लैक डैनिम जींस और ब्राउन बूट्स पहने, ब्लैक बैग लिए नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने स्पेक्स और मास्क भी लगाया हुआ है।
इस वीडियो में न्यासा भी कंफर्टेबल और ग्लैमरस अंदाज में दिख रही हैं। उन्होंने ग्रे टॉप के साथ ब्लू डेनिम पहनी है साथ ही रेड स्लिंग बैग भी लिया है। लोग उनके वीडियो पर जबरदस्त कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि फैंस बेसब्री से न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं और काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। हालांकि अजय देवगन का कहना है कि न्यासा अभी पढ़ाई पूरी कर रही हैं और वो खत्म करने के बाद ही वो अपने करियर के बारे में सोचेंगी।