सालों बाद तोड़ी करिश्मा कपूर के पति ने अपने रिश्ते पर चुप्पी, कहा – मुझसे शादी के बाद भी वो इस एक्टर के साथ….

सालों बाद तोड़ी करिश्मा कपूर के पति ने अपने रिश्ते पर चुप्पी, कहा – मुझसे शादी के बाद भी वो इस एक्टर के साथ….

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार करिश्मा कपूर का करिश्मा बॉलीवुड में लगभग एक दशक तक चला। इंडस्ट्री में अपना सफल करियर बिताने वाली करिश्मा की निजी जिंदगी काफी उलझन भरी रही। पति संजय कपूर के साथ उनके रिश्ते में इतनी खटास आ गयी कि आरोप प्रत्यारोप के बाद दोनों को अलग तक होना पड़ गया। करिश्मा कपूर ने जहां पति संजय पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वे उन्हें मानसिक प्रताड़ना दे रहे हैं। वहीं पति संजय कपूर ने भी एक्ट्रेस पर कई तरह के आरोप लगाए थे। गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन में साथ सगाई टूटने के बाद करिश्मा ने संजय कपूर संग शादी रचाई थी। जब यह रिश्ता टूटा तो संजय कपूर ने करिश्मा और अभिषेक के रिश्ते को ही कठघरे में खड़ा कर दिया।

 

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की लव स्टोरी की बात करें तो यह शुरू हुई थी 1997 के दरमियान, इसके 3 साल बाद यानी 2000 में अमिताभ ने अपने जन्मदिन के मौके पर दोनों की सगाई की घोषणा कर दी। हालांकि किसी वजह से यह बात बन नहीं पाई। 2003 में करिश्मा कपूर ने बजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर सबको हैरानी में डाल दिया। हालांकि शादी के महज़ 7 साल साथ रहने के बाद 2010 में दोनों एक दूसरे अलग हो गए। और 2016 में कोर्ट की लंबी सुनवाई के बाद दोनों को एक दूसरे से ऑफिशियली छुट्टी मिल गई।

जब मामला कोर्ट में पहुंचा तो यह तय था कि दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर जम कर कीचड़ उछालेंगे। और हुआ भी कुछ ऐसा ही, सुनवाई के दौरान करिश्मा की तरफ से कहा गया कि उनके पति संजय कपूर उन्हें मानसिक प्रताड़ना देते हैं। वहीं संजय कपूर ने कोर्ट के सामने एक याचिका दायर करते हुए कहा था कि करिश्मा कपूर को कभी उनसे प्यार था ही नहीं। एक्ट्रेस ने बस पैसे के लिए उनसे शादी की थी।

साथ ही संजय कपूर ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि यह एक्ट्रेस ने सब कुछ पहले से ही सोच कर किया था। संजय ने कोर्ट में यह भी कहा कि अभिषेक बच्चन के साथ सगाई टूटने के गम से उभरने के लिए एक्ट्रेस ने उनसे शादी की थी। संजय ने यह भी आरोप लगाए थे कि करिश्मा ने उनके छोटे बेटे को एक मोहरे की तरह इस्तेमाल कर ज़्यादा पैसे ऐंठने का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने अपने बेटे को उनसे मिलने नहीं दिया। संजय ने इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया था कि करिश्मा ने उनके बच्चों समायरा और कियान को उनसे दूर रखा। बच्चों के दादा छह महीने तक उनसे मिलने के तड़पते रहे और अंत में वे यह दुनिया छोड़ कर चले गए।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *