तैमूर की नैनी की सैलरी के आगे आपकी तनख्वा फूटी कौड़ी भी नहीं, पैसे जान लोगे तो रात को नींद नहीं आएगी

तैमूर की नैनी की सैलरी के आगे आपकी तनख्वा फूटी कौड़ी भी नहीं, पैसे जान लोगे तो रात को नींद नहीं आएगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान की फैन फॉलोइंग से तो हर कोई वाकिफ है। फैंस अपने दोनों ही चहेते स्टार्स पर जमकर प्यार लूटाते हैं। लेकिन छोटे नवाब यानी तैमूर अली खान की फैन फॉलोइंग भी कुछ कम नहीं है। इतनी कम उम्र में ही लोग उनके दीवाने हैं। लोग उनकी एक झलक के लिए परेशान रहते हैं। लेकिन क्या आपने हमेशा उनके साथ रहने वाली नैनी पर ध्यान दिया है। जो हमेशा व्हाइट ड्रेस में दिखती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि भला आज हम तैमूर की नैनी के बारे में बात क्यों कर रहे हैं तो आपको बता दें कि आज हम आपको उनकी सैलरी के बारे में बताने वाले हैं। जो आपकी सोच से कहीं ज्यादा है।

जैसा कि आपको पता है कि बेबो ने 2016 में 20 दिसंबर को तैमूर को जन्म दिया था। जिसके बाद उन्हें लोगों की तरफ से ढेर सारी बधाइयां मिली। वहीं तैमूर की तस्वीर सामना आने पर लोगों ने उन पर ढेर सारा प्यार लूटाया। जाहिर सी बात है जब तैमूर की एक झलक देखकर उनके फैंस इतने खुश होते हैं। फिर करीना तो उनकी मां हैं। ऐसे में वो अपने बच्चे के लिए हर चीज़ बेस्ट तो देखेंगी। इसी तरह जब बात नैनी की आई, तो करीना ने बिना कोई चांस लिए अपने बच्चे के लिए सबसे अच्छा और सोच-समझकर चुना।

जी हां, करीना और सैफ ने अपने बच्चे तैमूर के लिए नैनी जुहू की एक एजेंसी से हायर की है। जो पहले से ही लोगों के बैकग्राउंड, फाइनेंशियल और मेडिकल वेरिफिकेशन से जुड़ी सारी जानकारी ले लेती है। ऐसे में एजेंसी से नैनी को हायर करने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता। बता दें कि इस एजेंसी से न केवल करीना ने बल्कि उनकी नंद-बहनोई यानी सोहा और कुणाल ने भी अपनी बच्ची के लिए नैनी हायर की है।

अब हम अपने मुद्दे यानी तैमूर की नैनी की सैलरी पर आएं तो आपको बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी सैलरी करीब डेढ़ लाख बताई जा रही है। जिसे सुनकर ही लोग हैरान हैं। हालांकि, करीना ने नैनी की सैलरी से जुड़े सवाल पर कहा था कि उनकी सैलरी इससे कहीं ज्यादा है। हालांकि, उन्होंने इस पर आगे बात करने से मना कर दिया। करीना का मानना है कि बच्चे के लिए कुछ भी।

खैर, बात करें छोटे नवाब यानी तैमूर की तो आपको बता दें कि अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। साथ ही तरह-तरह के रिएक्शन भी देते हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *